-
Advertisement
Himachal Cabinet में जमकर हंगामा, जगत सिंह नेगी-रोहित ठाकुर छोड़कर गए-देखें वीडियो
Sukhu Cabinet : शिमला। सियासी उठापटक के बीच हिमाचल प्रदेश सचिवालय में चल रही कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज जमकर हंगामा हुआ। सबसे पहले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) कैबिनेट को बीच में ही छोड़कर चले गए। उसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर गुस्से से बाहर निकल गए।
रोहित को मुकेश मना कर लाए वापस
माहौल को बिगड़ता देख रोहित ठाकुर (Rohit Thakur) को मनाने के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) उनके पीछे दौड़े और रोहित ठाकुर को मनाकर वापस बैठक में ले आए। जबकि जगत सिंह नेगी बैठक में वापस नहीं आए। सचिवालय में इसे देखते हुए माहौल अजीबो-गरीब हो गया।
-संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
