-
Advertisement
वीरभद्र सिंह के जन्मदिन को विकास दिवस के तौर पर मना रही कांग्रेस, कई कार्यक्रम आयोजित
Last Updated on June 23, 2022 by Vishal Rana
हिमाचलअभीअभीः हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रदेश भर में कांग्रेस इसे विकास दिवस के रूप में मना रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर आज सभी जिलों व ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान स्वर्गीय वीरभद्र के साथ बिताए गए पलों को सभी नेताओं ने लोगों के साथ सांझा किया इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह क्यों बोलीं, कांग्रेस के विकास कार्यों का उदघाटन कर रहे जयराम
इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिन है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए प्रदेश भर से यहां लोग आए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉ वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह ही दो ऐसे नेता रहे जो अपनी छाप छोड़ गए है। वाईएस परमार हिमाचल निर्माता के नाम से जाने जाते है वहीं वीरभद्र सिंह विकास पुरुष के नाम से। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह हमेशा गरीब, जरूरतमंद और फरियादी की सबसे पहले सुनते थे। उन्होंने अप्पर और लोअर हिमाचल में कभी भेदभाव नहीं किया। वीरभद्र सिंह को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है, उनके कदम जहां भी पड़े । वहां पर विकास करवाया और हिमाचल के हक की लड़ाई को हर जगह लड़ा। हिमाचल की भावनात्मक एकता बनी रहे इसके लिए उन्होंने अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। जो शिक्षण संस्थान और भवन बनाए हैं उनके नाम भी वीरभद्र सिंह के नाम पर रखे जाएंगे
पूर्व सीएम की याद में कई स्थानों पर रस्सा-कस्सी, क्रिकेट व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। हमीरपुर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर गांधी चौक पर छबील लगाई और अस्पताल में भोजन वितरित किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…