प्रतिभा सिंह का अभिनंदन समारोह: कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिया एकजुटता का संदेश

अभिनंदन समारोह में पहुंचे सैंकड़ों कार्यकर्ता, गुटबाजी की अटकलों को लगाया विराम

प्रतिभा सिंह का अभिनंदन समारोह: कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिया एकजुटता का संदेश

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का आज यानी गुरुवार को शिमला (Shimla) के चौड़ा मैदान में अभिनंदन समारोह (Abhinandan Ceremony) का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हिमाचल कांग्रेस ने इस समारोह के माध्यम से जहां शक्ति प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनावों का आगाज किया। वहीं विरोधी दलों द्वारा कांग्रेस (Himachal Congess) खेमे में गुजबाजी की अटकलों को विराम लगाया और एकजुटता का संदेश दिया। प्रतिभा सिंह की ताजपोशी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है।


यह भी पढ़ें:हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने ली शपथ

अभिनंदन समारोह शुरू करने से पहले छह बार के सीएम रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हालांकि इस दौरान स्टेज पर चढने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) में होड़ भी दिखी। लेकिन कांग्रेस सह प्रभारी के कहने पर स्टेज पर चढ़े कुछ लोग मंच से नीचे उतर आए। अभिनंदन समारोह में कांग्रेस नेताओं ने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि संबोधन खत्म होने के बाद प्रतिभा सिंह कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस कार्यालय जाएंगी और वहां पर पदभार ग्रहण करेंगी।

यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य सिंह बोले, कौन बनेगा सीएम फैसला करेगी आलाकमान, एकजुटता से लड़ेंगे चुनाव

समारोह में जनता को संबोधित करते हुए सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल (Col Dhaniram Shandil) ने कहा कि हम एक युद्ध क्षेत्र में हैं। हमारा काम कमांडर की बात सुनकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के मॉडल को दोबारा जमीन पर उतरना है। वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि सभी यहां से जीत का संकल्प लेकर जाए। वहीं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि विकास के मसीहा वीरभद्र सिंह की कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पूरा सहयोग देंगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

स्वागत समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पॉल सिंह विट्टू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेन्द्र राणा, विनय कुमार व पवन काजल आदि मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | himachal congress | political news | Himachal Politics | Congress worker | Abhinandan ceremony | Pratibha Singh | Himachal Congess | Virbhadra Singh | Himachal News | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है