-
Advertisement
उपचुनावों की सरगर्मियां : हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे धर्मशाला
धर्मशाला। हिमाचल में उपचुनाव (Himachal By-Election) को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। बीजेपी शिमला और धर्मशाला में कोर कमेटी की बैठकें कर चुकी है, जबकि उपचुनाव प्रभारियों से सीटों की रिपोर्ट भी मांगी जा चुकी है। उधर, अब छह जुलाई में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) भी हिमाचल आने वाले हैं। राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) छह जुलाई को धर्मशाला (Dharmshala) पहुंचेंगे और पार्टी की बैठकें करेंगे। आपको बता दें कि हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त (Sanjay Dutt) पहले ही हिमाचल पहुंचे हुए थे। यह उनका हिमाचल में दूसरा दौरा था। जानकारी के अनुसार वो पार्टी में कई स्तर की बैठकें करने के बाद इसकी रिपोर्ट हाई कमान को सौंप चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज तय होगा सीएम का नाम, ये हैं दावेदार
इसके बाद अब छह जुलाई को हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला भी धर्मशाला पहुंचेंगे। छह जुलाई को राजीव शुक्ला समन्वय कमेटी की बैठकें करेंगे। सात जुलाई को उनकी वापसी बताई जा रही है। अपने दौरे के दौरान कांग्रेस प्रभारी धर्मशाला के डी पोलो होटल में ठहरेंगे। गौरतलब रहे कि हिमाचल में मंडी लोकसभा, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई सीट पर उपचुनाव होने हैं। सह प्रभारी संजय दत्त भी अपनी दो दौरों की रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं। ऐसे में राजीव शुक्ला का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बताते चलें कि हिमाचल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा चार जुलाई को हिमाचल पहुंचेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

