-
Advertisement
कांग्रेस महासचिव विक्कू ने अनुराग ठाकुर पर किया ऐसा बार,याद रखेंगे सालो-साल
ऊना। प्रदेश कांग्रेस महासचिव (Congress general secretary) व नादौन के प्रभारी विवेक शर्मा उर्फ विक्कू (Vivek Sharma alias Vikku) ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) द्वारा हिमाचल को हर दिन 30 करोड़ के कर्ज में डूबने वाली सरकार के बयान पर पलटवार किया है। विक्कू ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार द्वारा ही हिमाचल में पिछले पांच साल के कार्यकाल में 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ कर गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा लोकहित में बड़े फैसले लिए जा रहे है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व में पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली कर नई सौगात दी गई है। सुख आश्रय कोष (Sukh Asharya Kosh) में विधायकों का वेतन काट कर अनाथ बच्चों की सहायता की जा रही है। महिलाओं को 1500 रुपए का वादा पूरा किया जा रहा है।
प्रदेश की कैबिनेट वित्तीय स्थिति को सुधारने में कर रही सहयोग
विक्कू ने कहा कि बीजेपी को सीएम सुक्खू द्वारा किए जा रहे बेहतरीन फैसलों को पचा नहीं पा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश की कैबिनेट हिमाचल की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए सहयोग कर रही है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के अपने वित्तीय स्रोतों का प्रदेश बनेगा, जिसे केंद्र सरकार की ओर हाथ फैला कर नहीं बैठना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार की बेहतरीन कार्यशैली को देखकर बीजेपी (BJP) बौखला गई है और बिना आंकड़े जुटाए बयानबाजी कर बीजेपी के सांसद आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपना पहला बजट भी पेश भी नहीं किया, उससे पहले ही बीजेपी को अपनी हार दिखाई दे रही है। विक्कू ने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार व सफलता के नए आयाम बनाए जाएंगे और ये सरकार लंबे समय तक चलने वाली सरकार है।
