-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा चुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, बताना होगा ये सब
Last Updated on August 26, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Elections) लड़ने के लिए पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों से यह आवेदन सादे कागज पर या ईमेल के द्वारा मांगे गए हैं। यह निर्णय शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बैठक में लिया। प्रार्थी अपना आवेदन पूरे बायो डाटा के साथ जिसमें पूरा नाम डाक पते सहितए विधानसभा क्षेत्र जहां से चुनाव लड़ना है, जाति और शैक्षणिक योग्यता व अन्य पार्टी से संबंधित पूरे विवरण एवं अनुभव सहित सादे कागज पर ईमेल द्वारा आवदेन किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि इस बार प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकट आवेदन (Ticket Application) की प्रक्रिया को सरल व आम बनाते हुए इसे निःशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है जिसमेँ पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट के लिए आवदेन कर सकता है।
यह भी पढ़ें:आनंद बोले- अच्छी छवि वाले उम्मीदवार को मिले टिकट, एकजुटता के साथ लड़ें चुनाव
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवदेन आज सांय 5 बजे से ईमेल himachalcongress2022elections@
आवेदन की कोई भी फीस नही रखी गई है। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस समय दिल्ली में हैं। वहां उनकी पार्टी हाईकमान से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं प्रतिभा सिंह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को हिमाचल में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति बारे भी जानकारी दे रही हैं। प्रतिभा सिंह की राजीव शुक्ला से भी बैठक हुई है। जिसमें चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस सेवादल ने लाहुल स्पीति में जागो हिमाचल पदयात्रा निकाल जयराम सरकार को कोसा
प्रकाश भूटानी बने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल (All India Congress Seva Dal) अध्यक्ष लालजी देसाई की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रकाश भूटानी को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का महासचिव तथा बलदेव ठाकुर बिटटू को प्रदेश सेवादल की जनसेवा समिति का राज्य कन्वीनर नियुक्त किया है। धर्म सिंह को चुराह ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group