-
Advertisement
हिमाचल के लोगों ने लिया अनूठा संकल्प, करेंगे एक करोड़ सूर्यनमस्कार
शिमला। पूरे भारतवर्ष में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार (Suryanamaskar) किया जाएगा। यह संकल्प पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (Patanjali Yogpeeth Haridwar) एवं क्रीड़ा भारती और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में लिया गया हैं। देश की आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल (Himachal) में भी 31 जनवरी से सात फरवरी, 2022 तक इन 8 दिनों में 1 करोड़ के सूर्य नमस्कार के संकल्प को पूरा किया जाएगा। सोमवार को यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शुरू हुआ है।
सूर्य नमस्कार के लिए आयोजन समिति द्वारा एक वेबसाइट (Website) बनाई गई है। इसके माध्यम से 30 जनवरी तक प्रदेश के 58853 लोगों ने पंजीकरण (Registration) इस कार्यक्रम के लिए किया है। आयोजन समिति के संयोजक हरि सिंह ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत कई सामाजिक, राजनीतिक और छात्र संगठन एक साथ सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। इसमें रोजाना एक-एक व्यक्ति 13-13 सूर्य नमस्कार करेंगे। इस तरह से 8 दिनों के भीतर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें: उगते सूर्य के समय कर लें ये एक काम, ऐसा चमकेगा भाग्य, जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी
उन्होंने बताया कि पहले हम पंजीकरण 30 जनवरी तक रखना का तय किया था, लेकिन लोग अभी भी पंजीकरण करने के इच्छुक हैं तो इसलिए हमने अभी भी पंजीकरण जारी रखा है। उन्होंने बताया कि विश्वभर (World) में जहां योगासन के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया है, उसी तरह से अब सूर्यनमस्कार के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्यनमस्कार से मनए शरीर और आत्मा को शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह बढ़-चढ़ कर भाग लें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



