-
Advertisement
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की Facebook ID हैक, पुलिस में शिकायत
धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal School Education Board) के अध्यक्ष की फेसबुक आईडी (Facebook ID) किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर ली है। व्यक्ति पैसों की मांग कर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष की शिकायत (Complaint) पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी (Dr. Suresh Kumar Soni) ने बताया कि उन्हें यह ज्ञात हुआ है, उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक आईडी हैक कर ली है।
अज्ञात व्यक्ति फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से पैसों की मांग कर रहा है। इस संदर्भ में उनके द्वारा बिलासपुर व धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवा दी गई है और पुलिस (Police) ने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने अपने सभी फेसबुक फ्रेंडस से अपील की है कि यदि कोई इस प्रकार की पैसों की मांग उनके फेसबुक आईडी के माध्यम से करता है तो उस पर कोई प्रतिक्रिया ना करें।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर : IT Teacher की फेसबुक आईडी Hack कर भांजे से ठग लिए 15 हजार रुपए
यह भी पढ़ें: IHBT, पालमपुर में 31 प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर- II एवं अन्य पदों पर निकली वैकेंसी; जल्द करें अप्लाई



