-
Advertisement
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ चुनाव: शिमला खंड से सुरेंद्र सैनी बने प्रधान
शिमला। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के खंड स्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव (Triennial Elections of Himachal Gazetted Teachers Association ) में शिमला खंड से सुरेंद्र सैनी को प्रधान, वेद प्रकाश शर्मा को महासचिव और गोपाल बरसांटा को वित्त सचिव चुना गया है। वहीं, कसुम्प्टी खंड से राम शर्मा को अध्यक्ष और सुरेश तांटा को महासचिव चुना गया है। रविवार को जिला शिमला (Shimla) के पांच खंडों के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सराहन खंड के चुनाव में राकेश शर्मा को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। नवीन कुमार को महासचिव तथा रमेश चंद को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। रामपुर खंड से तिलक शर्मा को प्रधान, यशवंत चौहान को महासचिव तथा सुमन ठाकुर को वित्त सचिव चुना गया है। वीरेंद्र चौहान ने शिक्षक साथियों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में संघ सरकार से मिलकर सभी लंबित मुद्दों को हल कराने में काम करेगा। उन्होंने पूरे प्रदेश में शिक्षकों से आह्वान किया कि ब्लॉक स्तर पर चल रहे चुनाव में सभी शिक्षक आगे बढ़कर भाग लें, ताकि एक मजबूत संगठन के रूप में हम सरकार से अपनी मांगों को मनवा सकें।.
यह भी पढ़े:हिमाचल में कर्मचारी महासंघ के चुनाव शुरू, अगस्त में मिलेगा नया सरदार
