-
Advertisement
कोरोना काल में Himachal की 352 Nurses को सरकार का नियमितीकरण का तोहफा
शिमला। कोरोना काल के बीच हिमाचल की 352 नर्सों (Nurses) को प्रदेश सरकार ने नियमित करने का तोहफा दिया है। इस बाबत आज ही आदेश जारी हुए हैं। प्रदेशभर में 545 नर्सिंग स्टाफ का कमीशन एक साथ होने के चलते सभी नियमित होने की आस लगाए बैठी थी, लेकिन सरकार ने तीन साल पूरा कर चुकी 352 स्टाफ नर्स को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं, जबकि बाकी बची नर्सों के अनुबंध काल को पूरा होते ही इनको भी नियमित कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
इस बाबत कार्यकारी स्वास्थ्य निदेशक डॉ भारत भूषण शर्मा ने कहा कि सीएम कार्यालय से फाइल साइन होने के बाद नर्सों के नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। अब जैसे-जैसे शेष नर्सिंग स्टाफ का अनुबंध काल पूरा होगा, उनको भी नियमित कर दिया जाएगा। याद रहे कि 524 नर्सों का कमीशन तो एक साथ हुआ था, लेकिन ज्वाइनिंग अलग-अलग समय पर हुई। ऐसे में जिन नर्सिंग स्टाफ का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया, उनको सरकार ने नियमित कर दिया है। बाकी को चरणबद्ध तरीके से करने की बात कही गई है।

