-
Advertisement
ग्रीन हाइड्रोजन: हिमाचल प्रदेश का पहला प्लांट चंबा में, सीएम का ऐलान
शिमला। हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट चंबा (First Green Hydrogen Plant Will Be Installed In Chamba) में लगेगा। राज्य में ग्रीन एनर्जी (Green Energy) को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार एक मेगावाट का इलेक्ट्रोलाइजर भी लगाने जा रही है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में राज्य विधानसभा में यह इसका ऐलान किया।
सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की चुनौती और आपदा के लिहाज से हिमाचल के अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में होने को देखते हुए राज्य स्तरीय गवर्निंग काउंसिल (State Level Governing Council) गठित की गई है। प्रदेश में 6 ग्रीन कॉरिडोर बनेंगे। एचआरटीसी के बेड़े में ई-बसें जोड़ने और टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने का काम जारी है। सुक्खू ने बताया कि 2026 से पहले हिमाचल में थर्मल पॉवर से बिजली उत्पादन बंद कर दिया जाएगा और अगले 6 महीने में प्रदेश में ई-टैक्सी सेवा (E-Taxi Service) शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू बोले- बीजेपी सरकार आंखें मूंदकर बैठे रही और पेपर बिकते गए
जैविक ईंधन को बढ़ावा देने का उठाया मुद्दा
इससे पहले चैतन्य शर्मा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से हिमाचल में जैविक ईंधन (Bio Fuel) को बढ़ावा देने का मामला उठाया था। उन्होंने जैविक ईंधन के दोहन के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। सीएम ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिए विधायक चैतन्य शर्मा की तारीफ की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

