-
Advertisement
हिमाचल की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर की अन्नपूर्णा चोटी से उतरते वक्त मौत
हिमाचल प्रदेश की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी को फतह करने के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी जान चली गई। बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के ममलीग क्षेत्र के रहने वाली थी। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बलजीत कौर की मौत पर शोक जताया है और परिजनों प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
https://twitter.com/dprhp/status/1648220718100873219
अन्नापूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और बलजीत कौर ने इसे बिना ऑक्सीजन के फतेह किया था। वह कैंप से वापस लौट रही थी और इस दौरान उनकी जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है, उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिभाशाली लड़की पर्वतारोही बलजीत कौर की मृत्यु की ख़बर से मैं दुःखी हूं। बलजीत कौर के पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए हैऔर उनकी मां गृहिणी हैं।
बलजीत कौर का शव नहीं मिला है
बलजीत कौर केवल 27 साल में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कैंप के आयोजकों ने बलजीत कौर के शव को ढूंढने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। फिलहाल बलजीत कौर का शव नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही अनुराग मालू की भी मौत हो गई थी।अब तक इस कैंप में तीन पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें भारत के अनुराग मालू और बलजीत कौर के साथ आयरलैंड के नोएल हन्ना शामिल हैं।
