-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/09/chandigarh-2.jpg)
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो मामला: हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
शिमला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh Universitoy ) में लड़कियों के वीडियो वायरल मामले से जुड़े विवाद में हिमाचल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस सारे प्रकरण में सन्नी मेहता नाम के युवक को रोहड़ू व रंकज नाम के युवक को शिमला के ढली से गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। रोहडू से गिरफ्तार 23 वर्षीय सन्नी मेहता एक बेकरी में काम करता है। शिमला से धरा गया 31 साल का रंकज वर्मा ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू एरिया का बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस युवकों की मामले में भूमिका पर जांच कर रही है। इनके मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह इन वीडियो का क्या करते थे? चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद जैसे ही पता चला कि वीडियो बनाने वाले दोनों लड़के शिमला के हैं, उसी वक्त पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस से संपर्क किया। शिमला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया।
![chandigarh-university-case](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/09/chandigarh-university-case.jpg)
जाहिर है छात्रा ने 60 छात्राओं का बाथरूम (Bathroom) में नहाते हुए वीडियो बना डाला और शिमला (Shimla) में रहने वाले एक दोस्त को भेज दिया। जिस पर इस वीडियो (Vedio) को वायरल करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया और इस दौरान आठ छात्राओं की हालत गंभीर हो गई। वहीं एक छात्रा ने सुसाइड की कोशिश भी की। इस मामले पर चंडीगढ़ पुलिस ने हिमाचल पुलिस से भी सहयोग मांगा था।
इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh) का पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया था। इस पर पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के बाद हिमाचल पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है। सन्नी शिमला जिले के रोहड़ू का रहने वाला है। वहीं दूसरा युवक रंकज ठियोग का रहने वाला बताया जा रहा है। हिमाचल पुलिस ने दोनों युवकों को रविवार रात को ही पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों युवकों को पंजाब पुलिस देर रात अपने साथ लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई है।
सन्नी के संपर्क में थी आरोपी छात्रा
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल मामले में हिमाचल पुलिस ने शिमला ज़िले के रोहड़ू से एक युवक सन्नी को गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो सन्नी नाम के जिस युवक को युवती ने वीडियो शेयर किया है, वह अपर शिमला के रोहड़ू क्षेत्र का रहने वाला है। रोहड़ू पुलिस ने सन्नी को दिन में ही हिरासत में ले लिया था। जबकि देर रात मोहाली पुलिस की टीम रोहड़ू पहुंची और युवक केा अपने कब्जे में लेकर वापस मोहाल लौट गई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में शिमला पुलिस की सहायता लेने के लिए संपर्क किया था। जानकारी के मुताबिक कथित आरोपी रोहड़ू में ही एक बेकरी में काम करता है युवक लड़की के संपर्क में काफी समय से था। बताया जा रहा है कि लड़की भी रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल मामला: : जयराम ठाकुर बोले- यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
अब इस आरोपी पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। आरोपी का नाम सन्नी बताया जा रहा है। इस संबंध में डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) ने बताया कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) उनके संपर्क में है। हिमाचल पुलिस (Himachal Police) इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है। DGP संजय कुंडू ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रोहडू में गिरफ्तार युवक सन्नी बेकरी में काम करता है, जबकि शिमला में गिरफ्तार युवक किसी ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। यह मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक शिमला इस मामले में एसएसपी मोहाली के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वीडियो वायरल होने की खबर आग की तरह फैली हुई है। वीडियो बनाने वाली लड़की उसी यूनिवर्सिटी में एमबीए (MBA) की छात्रा है। ऐसे में पंजाब पुलिस छात्रा के साथी को गिरफ्तार करने शिमला पहुंची। शाम को आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। वहीं डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहींए पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका भुटुंगरू ने कहा कि आरोपी युवक शिमला में रहता है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस से सहयोग मांगा है। डीजीपी संजय कुंडू को कहा गया है कि इस बारे में मोहाली पुलिस का सहयोग करें और कार्रवाई करें। हिमाचल पुलिस सहयोग कर रही है। जो भी दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group