-
Advertisement
हिमाचल में पंजाब पुलिस की कार्रवाई: मणिकर्ण में कुख्यात गैंगस्टर व 2 महिलाओं सहित 8 अरेस्ट
Himachal Crime: कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और कुल्लू पुलिस ने संयुक्त आपरेशन एक कुख्यात गैंगस्टर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पार्वती घाटी के मणिकर्ण के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुख्यात गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गैंगस्टर के साथ उसके साथियों राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर और राजबिंद्र और दो महिला साथी कोमल और तलविंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।
ट्रैक कर रही थी पंजाब पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार सभी गुरुवार को मणिकर्ण पहुंचे थे और वहां एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पंजाब पुलिस को इन लोगों की लोकेशन और गतिविधियों की भनक लग चुकी थी। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। जब ये बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिल्ला के पास इन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई में कुल्लू पुलिस ने पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया।
आरोपियों से की जा रही गहन पूछताछ
मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को उस पर बीएनएस की धारा 109, 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी कर फिरौती के लिए डर का माहौल बनाने का प्रयास किया था। कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के आपसी तालमेल का परिणाम है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
तुलसी बाबा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

