-
Advertisement
#HP Corona_ Update: आज 768 मामले, चार जिलों में 100 से अधिक केस
Last Updated on November 13, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज भी रिकॉर्ड कोरोना (Corona) के 768 मामले आए हैं। वहीं, 199 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज छह की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 28183 पहुंच गया है। अभी 6165 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 21585 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 405 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Covid_Update: आज सामने आए 610 नए केस; 9 लोगों ने गंवाई जान
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 162, मंडी में 114, कुल्लू (Kullu) में 113, कांगड़ा में 106, किन्नौर में 63, सोलन में 49, बिलासपुर में 36, चंबा (Chamba) में 31, लाहुल स्पीति में 28, हमीरपुर में 25, ऊना में 22 व सिरमौर में 19 मामले आए हैं। मंडी (Mandi) के 37, चंबा के 32, शिमला के 31, सोलन के 22, ऊना के 21, बिलासपुर के 19, कांगड़ा (Kangra) के 14, हमीरपुर के सात, सिरमौर के 6, किन्नौर के पांच, कुल्लू के तीन व लाहुल स्पीति के दो ठीक हुए हैं।
शिमला में तीन व मंडी में दो की गई जान
हिमाचल में आज 6 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें शिमला में तीन व मंडी में दो ने तोड़ा दम तोड़ा है। शिमला में 53, 64 वर्षीय महिला, 82 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। मंडी में 72 और 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। हमीरपुर (Hamirpur) में 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। उक्त लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे।
4802 सैंपल में से 2885 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4802 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2885 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 1502 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 415 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 649 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक 4 लाख 51 हजार 647 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 21 हजार 313 नेगेटिव रहे हैं। अभी 2151 की रिपोर्ट का इंतजार है।
ऊना में कांगड़ा जिला निवासी सहित 22 पॉजिटिव
ऊना (Una) जिला में कुल 22 पॉजीटिव मामले आए हैं। 8 और 9 नवंबर को आरटी पीसीआर में कोविड जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में पेंटिंग चल रहे 51 सैंपल में से 11 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। उपमंडल बंगाणा के प्राइमरी स्कूल लठियानी का 26 वर्षीय शिक्षक, नलवाड़ी की 65 वर्षीय महिला पाई गई है। गगरेट उपमंडल के गांव कुनेरन से 34 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा, अंबोटा से 16 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवक, घनारी से 62 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवती, गगरेट से 18 वर्षीय युवती में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। ऊना जिला मुख्यालय स्थित एसपी ऑफिस से 48 वर्षीय पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। अंब मंडल के शिवपुर स्थित उद्योग से 33 वर्षीय कामगार में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। वहीं रेपिड एंटीजेन में हुए 171 सैंपल्स में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल नगर पंचायत के वार्ड 3 से 57 वर्षीय महिला, जाडला क्योडी से 60 वर्षीय डॉक्टर और उसकी 56 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई है। हरोली उपमंडल के लोअर बढेड़ा से 31 वर्षीय महिला कोरोना की चपेट में आई है। बंगाणा उपमंडल के जारोला निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बंगाणा निवासी 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ऊना उपमंडल से रीजनल अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) के सीटी स्कैन केंद्र में कार्यरत 42 वर्षीय पुरुष, ऊना निवासी 58 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। अंब उपमंडल के अठमां निवासी 46 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना वायरस की हुई है। कांगड़ा जिला निवासी 30 वर्षीय युवक भी संक्रमण की चपेट में आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page