-
Advertisement
जयराम का ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अब पालकी में प्रचार करता आया नजर
जसवां। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Elections) चल रहे हैं। जसवां-परागपुर (Jaswan-Pragpur) से बीजेपी कैंडिडेट व जयराम सरकार (Jai Ram government of Himachal) में परिवहन मंत्री (Transport Minister) बिक्रम सिंह ठाकुर हर दिन चर्चा में हैं। सबसे पहले वह चर्चा में उस वक्त आए जब पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda chief) राम रहीम से ऑनलाइन आशीर्वाद लेने पहुंच गए। जमकर किरकिरी हुई।
यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने ऑनलाइन सत्संग में मांगा आशीर्वाद
बीजेपी के ही स्टार प्रचारक एवं पूर्व सीएम शांता कुमार, राम रहीम (Ram Rahim) को हत्यारा-बलात्कारी बताकर कहा कि वह लोगों को मूर्ख बना रहा है। शांता कुमार (Shanta Kumar) ने कहा कि राम रहीम को 20 साल की सजा हुई तब उसका चमत्कार कहां था। इस विज्ञान के युग में भी कुछ लोग अंधविश्वास से मूर्ख बन रहे है। दुर्भाग्य यह है कि इनमें जनता और नेता यहां तक कि मंत्री भी शामिल है। सत्ता और वोट की भूख नेताओं को अंधकार में ले जा रही है। शांता कुमार ने कहा कि भगवान ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि दे। बलात्कार और हत्या के अपराधी को बार-बार पैरोल देना दुर्भाग्य ही है। लेकिन उससे दो दिन पहले ही बिक्रम ठाकुर राम रहीम से ऑनलाइन आशीर्वाद मांगते दिख रहे थे। उसके बाद बिक्रम के विस क्षेत्र में कांग्रेस नेता सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) आए तो उन्हें अपना जीजा बता दिया।
यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मांग रहा आशीर्वाद-शांता बोले, हत्यारा-बलात्कारी लोगों को बना रहा मूर्ख
सुक्खू जसवां-परागपुर में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए प्रचार करने आए तो उन्होंने अपने साले के पक्ष में वोट डालने की बात कही। इसी बात पर बीजेपी कैंडिडेट बिक्रम सिंह ठाकुर (Bikram Thakur) ने कहा कि सुक्खू मेरे भी जीजा लगते हैं। उनके ससुराल जसवां-परागपुर में हैं। इसलिए सुक्खू ने मेरे जीजा होने के नाते मेरे पक्ष में वोट डालने की अपील की हो। अब बिक्रम ठाकुर एक पालकी में प्रचार करते दिख रहे हैं। अकसर इस तरह की पालकी में पहले दूल्हा बारात लेकर जाया करता था अब बिक्रम ठाकुर उसी पालकी (Palanquin) में सवार हो गए हैं। पालकी में लिखा भी हुआ है,(Happy Marriage)हैप्पी मैरिज। चुनावी रंग है,बिक्रम खूब दिख रहे हैं।
