-
Advertisement
मां नैना देवी के दर हिमाचल की महिला कबड्डी टीम
बिलासपुर। हिमाचल की महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद माता श्री नैना देवी का आशीर्वाद लेने बिलासपुर पहुंची। सभी महिला खिलाड़ियों ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशिर्वाद लिया और माता की पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर न्यास की तरफ से पूरी टीम को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया है। टीम के कप्तान कविता ठाकुर ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत और लगन से ही संभव हो पाया है कि राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोच सहित और अन्य सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


