-
Advertisement
Himachalpradesh / Himachalhighway / Highwayroad / Petrolingpolice
हिमाचल प्रदेश में हाईवे और फोरलेन पर अब पुलिस हाईटेक पेट्रोलिंग करेगी। पेट्रोलिंग के लिए पुलिस को 35 हाईटेक टाटा ईवी कर्व गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं। 360 डिग्री कैमरे के अलावा यह गाड़ियां आधुनिक ट्रैफिक रिकॉर्डिंग और ड्यूल-चैनल डैशकैम से लैस हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए डिजिटल सबूत जुटाने को गाड़ियों में ड्यूल-चैनल डैशकैम से ट्रैफिक रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इन गाड़ियों की मदद से हाईवे पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पेट्रोलिंग वाहनों में लेजर स्पीड गन और अल्कोहल सेंसर भी लगाए जाएंगे, ताकि निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।
