-
Advertisement
DGP कुंडू की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, हेडक्वार्टर से जुड़े 28 कर्मियों की रिपोर्ट्स भी आईं सामने
शिमला। कोविड-19 महामारी के बीच हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पुलिस हेडक्वार्टर से जुड़े 29 लोगों का आज कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं एक शख्स का सैंपल सही से ना लिए जाने के कारण उक्त शख्स का दोबारा से टेस्ट किया जाएगा।
इससे पहले दिन में कुंडू होम क्वारंटाइन (Quarantine) हो गए थे। बताया जा रहा है कि वह पहली जून को एक संक्रमित व्यक्ति से मिले थे, जिसकी आज ही कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उसी के चलते ही डीजीपी को क्वारंटाइन होना पड़ा था। वहीं,इसके बाद पुलिस हैडक्वार्टर को भी सील कर दिया गया और उसे सैनिटाइज करवाया गया। इसके अलावा व्यक्ति के संपर्क में आए 29 अफसरों को होम क्वारंटाइन कर दिया था।
इसके बाद एहतियात के तौर पर डीजीपी संजय कुंडू ने अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने करते हुए बताया कि डीजीपी का कोरोना सैंपल लिया गया था, रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं पुलिस हेडक्वार्टर से जुड़े 29 लोगों का आज कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं एक शख्स का सैंपल सही से ना लिए जाने के कारण उक्त शख्स का दोबारा से टेस्ट किया जाएगा।
याद रहे कि डीजीपी के पद पर तैनाती के बाद पहली जून को एक व्यक्ति नई दिल्ली से मिठाई लेकर कुंडू को बधाई देने पहुंचा था। 8 जून को वह व्यक्ति दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया और 9 जून को यानी आज उसकी मौत हो गई। इसके बाद संजय कुंडू ने अपने आप को आज होम क्वारंटाइन कर लिया । साथ ही पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया और पूरे भवन को सैनिटाइज किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों को होम क्वांटाइन के लिए भेजा गया है। जो अधिकारी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उन सभी का कोविड परीक्षण किया गया।

