-
Advertisement
HimachalTourism / NewYear2026 / TravelHimachal
हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर न्यू ईयर 2026 के वेलकम को खास इंतजाम किए गए है। शिमला, डलहौजी और धर्मशाला में विंटर कार्निवल चल रहा है, जबकि मनाली और कसौली में डीजे पार्टी चल रही है। बड़े होटलों में भी न्यू ईयर पर स्पेशल पार्टी, लाइव म्यूजिक और डिनर नाइट्स आयोजित होंगी।
30 और 31 दिसंबर के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग हो रही है। टूरिस्ट के लिए अच्छी बात यह है कि कमरों की बुकिंग के लिए मारामारी नहीं होगी और ज्यादातर शहरों में कमरे आसानी से उपलब्ध होंगे, क्योंकि प्रदेश में बीते छह-सात सालों के दौरान लगभग 4000 होम स्टे खुल चुके है। इस वजह से कमरों के लिए कुछ साल पहले जैसी मारामारी नहीं होगी। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली पांचों ट्रेनों में 95 प्रतिशत से ज्यादा सीटें 31 दिसंबर तक एडवांस बुक हो चुकी हैं। इसी तरह, दिल्ली, अमृतसर, देहरादून और जयपुर से कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के लिए 31 दिसंबर तक अधिकांश फ्लाइट्स बुक हो चुकी हैं। देशभर से बर्फ देखने की उम्मीद में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर अब तक बर्फबारी नहीं हुई। अभी केवल लाहौल-स्पीति जिले के रोहतांग पास और शिंकुला दर्रे में ही बर्फ देखी जा सकती है।
