-
Advertisement
कल से महंगे हो जाएंगे होम अप्लायंसेस, इस कारण बढ़ रहे हैं दाम
1 जनवरी, 2022 यानी कल नया साल शुरू होने वाला है। नए साल को लेकर लोगों ने कई सारी तैयारियां कर रखी है। कुछ लोगों ने नए साल पर घूमने का प्लान बनाया जबकि कुछ लोग नए साल पर कुछ खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी नए साल पर कोई होम अप्लायंसेस (Home Appliances) खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि कल से यानी 1 जनवरी, 2022 से टीवी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसे कई होम अप्लायंस महंगे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें-इस देश में सबसे पहले मनाया जाता है नया साल, आखिरी में यहां होता है आगाज
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) (Consumer Electronics and Appliances Manufacturers Association) (CEAMA) के अध्यक्ष एरिक ब्रेगैंजा ने बताया कि साल 2021 में कंपनियों ने 12 से 13 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए थे और उस दौरान उनकी लागत 20 प्रतिशत बढ़ी थी। वहीं, अब कंपनियां 6 से 8 प्रतिशत तक और दाम बढ़ा सकती हैं। यानी नए साल से एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य कई होम अप्लायंसेस की कीमतें 6 से 8 फीसद तक बढ़ सकती हैं।
नए साल पर बढ़ जाएंगे रेट
फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि बनाने वाली कंपनियों ने लगातार तीसरी बार इन चीजों की कीमतें बढ़ाई हैं। इसका मुख्य कारण कच्चे माल की लागत में लगातार हो रही वृद्धि बताया जा रहा है। जिसके चलते कंपनियां 1 जनवरी, 2022 में भी एक बार फिर होम अप्लायंसेस के दाम बढ़ाने जा रही हैं।
यह है दाम बढ़ने का कारण
गौरतलब है कि प्रमुख मेटल जैसे कॉपर, स्टील और एल्यूमिनियम के साथ-साथ क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। साल 2021 की शुरुआत से लेकर नवंबर के बीच इन सभी की कीमत में 25 से लेकर 140 प्रतिशत तक का उछाल आया है। जिस कारण कंपनियों की उत्पादन लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है और जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।