-
Advertisement
चिंतपूर्णी मंदिर: एसडीएम से पैसे मांगने पर होमगार्ड के जवान पर गिरी गाज
ऊना। चिंतपूर्णी मंदिर (Chintpurni Temple) में दर्शन के लिए एसडीएम अंब (SDM Amb) से पैसों की मांग करना होमगार्ड के जवान (Home Guard jawan) को महंगा पड़ गया है। मामले में होमगार्ड के जवान पर गाज गिरी है। जवान को एसडीएम अंब ने डयूटी से हटा दिया है और उसे बटालियन भेज दिया है। इतना ही नहीं होमगार्ड की रिपोर्ट बनाकर डीसी ऊना को भी भेजी गई है। वहीं, एसडीएम अंब ने दुकानों (Shop) से बनाए गए चोर रास्ते पर भी कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के लिए दुकानें सील करवा दी और दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में श्रद्धालुओं को चोर रास्ते से भेजाए तो दुकानदार शॉप एक्ट के तहत लाईसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- चिंतपूर्णी मंदिरः चोर दरवाजे से दर्शन करवाने को SDM से ही मांग बैठे 1100 रुपये
बता दें कि चोर दरवाजों से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की आ रही शिकायतों (Complaint) के बाद एसडीएम अंब ने मामले में संज्ञान लेते हुए रविवार को सिविल ड्रेस में चिंतपूर्णी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकानदार के नौकर ने शार्टकट तरीके से दर्शन करवाने के लिए एसडीएम से जहां 1100 रुपये की मांग कर डाली। वहीं आगे होमगार्ड ने लाइन में घुसने के लिए 500 रुपये मांगेए जिस पर एसडीएम अंब ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड को डयूटी से हटा दिया है और दुकानों को तीन घंटे के लिए सील कर दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

