-
Advertisement

हिमाचल: अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख, पांच लाख की नकदी और आभूषण भी जले
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में एक अढाई मंजिला मकान (Two and a Half Storey House) जलकर राख हो गया। इस आगजनी में घर में रखी पांच लाख रुपए की नगदी (Cash) भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण (Gold Silver Jewelery) और घर का सारा सामान राख के ढेर में बदल गया। मामला बंजार की मशियार पंचायत के सरूट गांव से सामने आया है। इस घटना से पीड़ित परिवार को करीब 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: ऊना में खंभे से टकराने के बाद खेतों में पलटी कार, पांच युवकों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार सरूट गांव में रविवार अल सुबह आग भड़क उठी। यह मकान टैक्सी चालक जयपाल का है। बताया जा रहा है कि जयपाल ने सेब सीजन का सारा पैसा व सोने-चांदी के गहने घर में रखे थे। जिसमें लगभग पांच लाख से अधिक की नकदी शामिल थी। लोगों की लाख कोशिशों के बाद भी घर को नहीं बचाया जा सका।
बताया जा रहा है कि सरूट गांव में रविवार सुबह आठ बजे के करीब काष्ठकुणी शैली से बने मकान में तंदूर के कारण आग भड़की थी। परिजनों ने खाना बनाने के लिए तंदूर जला रखा था। सुबह जब घर के सभी लोग सेब सेब तुड़ान को चले गए। इसी बीच तंदूर की आग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग को भड़काने में गैस सिलेंडर ने घी का काम कर दिया। सिलेंडर फटने से देखते ही देखते पूरे मकान आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे काबू करना तो दूर उसके पास जाना भी मुशिकल हो गया।
बता दें कि गांव तक सड़क सुविधा ना होने के चलते दमकल विभाग (Fire Brigade Department) भी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नही मिल सकी और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पंचायत के उपप्रधान राजवीर ने बताया कि घटना से जयपाल को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group