-
Advertisement
वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना कैसे लड़खड़ाया ….जरा देखें इस वीडियो में
सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिस के देखकर बरबस की आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए सभी आगे आएं इसके लिए सरकार और कई संस्थाएं प्रयास कर रही है। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। लोग अब खुद टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। टीका लगवाने के बाद कोरोना कैसे लड़खड़ाता है यह बात आईपीएस रुपिन शर्मा ने एक वीडियो अपने ट्विटल हैंडल पर अपलोड करके समझाई है। इस वीडियो में एक शख्स साइकिल चलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसका पैर पैडल पर लग नहीं रहा। अंत में जब वह पैर पैडल पर रख कर आगे चले की कोशिख करता है तो उसकी चप्पल गिर जाती है जो शायद टूटी हुई है। इसके साथ ही साइकिल के साथ वह भी गिर जाता है और सड़क किनारे नाली में लुढ़क जाता है। रुपिन शर्मा ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है #Vaccination के बाद #Corona की हालत..
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

लड़खड़ा गया लगता है…. जरा आप भी देखिए ये विडियो
https://twitter.com/rupin1992/status/1423640678454546439
साभारः रुपिन शर्मा

