-
Advertisement
ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
महंगी फ्रेंच फ्राइज़ तो आपने कई बार खाए होंगे। कभी रेस्टोरेंट में तो कभी खुद घर पर बनाकर शायद आपने इसको टेस्ट किया हो। फ्रेंच फ्राइज़ की कीमत तो ज्यादा नहीं होती, लेकिन अब जब दुनिया में खाने के इतने शौकीन भरे पड़े हैं तो भला महंगी आइटम तैयार करने वाले कहां पीछे रह सकते हैं। अमेरिका के मैनहट्टन (Manhattan, America) में भी कुछ ऐसा ही बनाया गया है जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी तो जरूर होगी। यहां पर स्थित Serendipty3 नाम के रेस्टोरेंट ने दुनिया में सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़ “क्रेमे डे ला क्रेमे पोमे फ्राइट्स” बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
यह भी पढ़ें:अमेजन ने दी सब्जी बेचने वाले के बेटे को टॉप की नौकरी-कैसे हुआ ये सब पढ़े

दुनिया की इस सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज (French Fries) को नए तरीके से बनाया गया है और इसमें कई मसालों का इस्तेमाल करते हुए इसे और करारा किया गया है। इस फ्रेंच फ्राइज ने अमेरिकी व्यंजनों के लिए एक नया बेंचमार्क बना दिया है। डॉलर यानी की करीब 14,916 रुपए की इस सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज को रेस्टोरेंट के क्रिएटिव शेफ जो काल्डेरोन और कॉर्पोरेट एक्जीक्यूटिव शेफ फ्रेडिक स्कोएन-कीवर्ट ने मिलकर तैयार किया है।
यह भी पढ़ें: ऐसी रहस्यमयी घाटी जिसको आज तक नहीं खोज पाया कोई, यहां ठहर जाता है समय
इन दोनों ने मिलकर अनूठे तरीके से इस डिश को तैयार किया है। इस रेसिपी में चिपरबेक आलू, डोम पेरिग्नन शैम्पेन, जे लेब्लांक फ्रेंच शैम्पेन आर्डेन सिरका, ग्वेरांडे ट्रफल साल्ट, ट्रफल ऑयल, क्रेते सेनेसी पेकोरिनो टार्टुफ़ेलो पनीर, इटली से शेव्ड ब्लैक समर ट्रफल्स, ट्रफल बटर, ऑर्गेनिक जर्सी गायों से प्राप्त 100% ग्रास फ़ेड क्रीम का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ खाने के लिए एक खास सॉस भी तैयार किया गया है। इस स्पेशल फ्रेंच फ्राइज के तैयार होने के बाद एक महिला ग्राहक ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ने वाली कीमत पर एक प्लेट फ्रेंच फ्राइज खरीदी। नई रेसिपी का आनंद लेने वाली यह ग्राहक इस फ्रेंच फ्राइज को खरीदने वाली Serendipity3 रेस्टोरेंट में पहली मेहमान थी। आपको भी इस स्वादिष्ट और अनोखी डिश का लुत्फ उठाना है तो जरूर ट्राई कर सकते हैं।

