-
Advertisement
#HP_Corona: आज 21 नए मामले और 83 हुए ठीक- दो की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 21 मामले आए हैं। वहीं, 83 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज दो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। शिमला और ऊना में एक-एक ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,222 पहुंच गया है। अभी 411 एक्टिव केस (Active Case हैं। अब तक 56,817 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 981 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: भारत की Corona recovery दर दुनिया भर में सबसे ज्यादा, मृत्यु दर भी सबसे कम
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सिरमौर में 9, ऊना (Una) में चार, शिमला में तीन, कांगड़ा (Kangra) में दो, चंबा, मंडी और सोलन में एक-एक मामला आया है। मंडी (Mandi) के 59, कांगड़ा के 8, ऊना के 6, शिमला के चार, बिलासपुर और कुल्लू के तीन-तीन कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 59 केस और 45 ठीक, एक की गई जान- 524 एक्टिव केस
आज 3,375 सैंपल में 3,294 नेगेटिव, 8 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 3,375 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3,294 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 73 की रिपोर्ट पेंडिंग है। आज के सैंपल से 8 ही पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 10 लाख 14 हजार 237 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 9 लाख 55 हजार 942 नेगेटिव पाए गए हैं। 58222 की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। इनमें से 56817 ठीक हो चुके हैं। अभी 73 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

