-
Advertisement

HP Corona: नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक, 70 ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के आज नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा अधिक है। हिमाचल में आज 2,392 नए मामले आए हैं। वहीं, 4,974 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज रिकॉर्ड 70 लोगों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा एक लाख 60 हजार 254 पहुंच गया है। अभी 36 हजार 923 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक एक लाख 20 हजार 990 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 2,311 है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: दूसरी लहर कितनी खतरनाक, अढ़ाई माह में टूटा एक साल का रिकॉर्ड
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 801, सोलन में 336, शिमला (Shimla) में 242, ऊना में 206, चंबा में 181, मंडी में 156, हमीरपुर में 144, बिलासपुर में 113, सिरमौर में 95, कुल्लू में 80, लाहुल स्पीति में 23 व किन्नौर में 15 मामले आए हैं। कांगड़ा के 1643, मंडी (Mandi) में 680, शिमला में 560, सोलन में 505, सिरमौर में 431, हमीरपुर में 320, बिलासपुर में317, चंबा में249, ऊना में 134, कुल्लू में 95, किन्नौर में 28 व लाहुल स्पीति में 12 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना का साया-टल सकती है जुलाई में होने वाली भारत-श्रीलंका सीरीज
हिमाचल में कोरोना डेथ डिटेल
हिमाचल में आज 31 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 30 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला में 11, मंडी व सोलन में 6-6, ऊना, हमीरपुर- सिरमौर (Sirmaur) में 4-4, कुल्लू में दो, चंबा, किन्नौर व लाहुल स्पीति में एक-एक की जान गई है। इसमें 40 पुरुषों और 30 महिलाओं ने दम तोड़ा है।कांगड़ा जिला में बलतारा फतेहपुर के 70 साल के व्यक्ति, चैतड़ू के 35 वर्षीय युवक, सिद्धपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, रजियाणा के 51 साल के व्यक्ति, चेलियां की 52 वर्षीय महिला, खेर के 54 साल के व्यक्ति, गुलचाल नूरपुर के 102 वर्षीय व्यक्ति, बेह ज्वालामुखी के 68 साल के व्यक्ति, चैतड़ू के 35 वर्षीय युवक, नागनी की 40 वर्षीय महिला, परागपुर की 62 वर्षीय महिला, रझूं की 72 साल की महिला, पधर जिला मंडी के 80 वर्षीय व्यक्ति, भरोली ज्वालामुखी की 52 वर्षीय महिला, तियारा के 60 वर्षीय व्यक्ति, बेदी के 59 साल के व्यक्ति, परौर की 37 वर्षीय महिला, मनेई की 35 वर्षीय महिला, परौर की 80 वर्षीय महिला, सकोह के 74 साल के व्यक्ति, ढुगियारी के 58 वर्षीय व्यक्ति, चाली परागपुर की 48 वर्षीय महिला, बडल पालमपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति, बारी पालमपुर की 64 साल की महिला, कंडल बैजनाथ के 46 साल के व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 63 वर्षीय व्यक्ति, स्थाना फतेहपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति, मनेई की 35 वर्षीय महिल, सुलह की 35 वर्षीय महिला व धलूं पालमपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है।
पांवटा साहिब के दंत चिकित्सक सरदार गुरचरण सिंह खंबा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह देहरादून के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। गुरचरण सिंह खंबा एक काबिल चिकित्सक थे, जो पांवटा शहर में कई सामाजिक कार्यों में भी हिस्सेदारी लेते रहते थे। बता दें कि वह पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमित थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, जहां वह कोरोना से जंग हार गए। पांवटा साहिब के डेंटल क्लीनिक एसोसिएशन ने भी डॉ. गुरचरण सिंह खंबा की मौत पर बेहद गहरा दुख प्रकट किया है। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने बताया कि पांवटा साहिब के एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के मामलों में गिरावट जारी-कांग्रेस सांसद Rajeev Satav समेत मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
आज 10 हजार 084 सैंपल में से 5,222 नेगेटिव, 1,674 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 10 हजार 084 सैंपल आए हैं। इनमें से 5,222 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 3,188 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 1,674 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पेंडिंग 667 सैंपल की रिपोर्ट का भी इंतजार है। हिमाचल मेंअब तक कोरोना के 17 लाख 33 हजार 730 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 69 हजार 635 नेगेटिव पाए गए हैं। एक लाख 60 हजार 240 पॉजिटिव रहे हैं। अभी 3 हजार 855 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group