- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 27 मामले आए हैं। वहीं, 73 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज हमीरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हमीरपुर में 82 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 57,189 पहुंच गया है। अभी 469 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 55,745 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 959 है।
सिरमौर में 8, हमीरपुर व कांगड़ा (Kangra) में 5-5, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला में दो-दो और सोलन में एक मामला आया है। कांगड़ा के 21, सोलन के 16, हमीरपुर के सात, मंडी (Mandi) व सिरमौर के 6-6, ऊना के पांच, चंबा (Chamba), लाहुल स्पीति व शिमला के तीन-तीन व बिलासपुर का एक कोरोना संक्रमित रिकवर हुआ है।
हिमाचल में आज कोरोना के 3758 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3697 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 36 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। आज के सैंपल से 25 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 9 लाख 04 हजार 865 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 8 लाख 47 हजार 640 नेगेटिव रहे हैं। 57189 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 36 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- Advertisement -