-
Advertisement
#HP_Corona: आज 416 केस, इस जिला में 100 से अधिक मामले- तीन ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा 400 पार कर गया है। हिमाचल में आज 416 केस आए हैं। सोलन (Solan) जिला में 100 से अधिक मामले आए हैं। वहीं, 174 ठीक हुए हैं। आज तीन लोगों की जान गई है। हमीरपुर में 81, ऊना में 76 वर्षीय महिला व कुल्लू में 58 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 62,383 पहुंच गया है। अभी 2,361 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 58,981 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,020 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक #Corona के 107 केस, 174 ठीक- दो की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
सोलन में 120, ऊना (Una) में 67, कांगड़ा में 62, हमीरपुर (Hamirpur) व सिरमौर में 37-37, मंडी में 32, बिलासपुर में 31, शिमला (Shimla) में 14, कुल्लू में 9, चंबा (Chamba) में पांच व किन्नौर में दो मामले आए हैं। ऊना के 67, कांगड़ा (Kangra) के 32, हमीरपुर के 24, शिमला के 17, सिरमौर के 14, सोलन के 9, मंडी के सात, किन्नौर के चार ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal : कोरोना संक्रमितों के लिए मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में आरक्षित होंगे वार्ड
आज 7,475 सैंपल में से 6,247 नेगेटिव, 193 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,475 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 6,247 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1,035 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 193 पॉजिटिव केस (Positive Case) हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 12 लाख 40 हजार 468 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 11 लाख 77 हजार 050 नेगेटिव रहे हैं। 62,383 की रिपोर्ट का इंतजार है। अभी 1,035 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।