-
Advertisement
HP Corona: आज 2,630 केस, कांगड़ा में 717 तो बिलासपुर में 400- 43 की मृत्यु
Last Updated on May 3, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 2,630 मामले आए हैं। वहीं, 1,526 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 43 लोगों की जान कोरोना के चलते गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 07 हजार 121 पहुंच गया है। अभी 21,788 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 83679 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 599 है।
ये भी पढ़ें: Corona Crisis: कांगड़ा शहर में दुकानें खुलने और बंद होने का समय तय, जानिए
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 717, बिलासपुर (Bilaspur) में 400, शिमला में 399, ऊना में 256, सिरमौर में 252, चंबा में 204, हमीरपुर में 132, सोलन में 108, कुल्लू में 92, किन्नौर में 27, मंडी में 24 व लाहुल स्पीति में 19 मामले आए हैं। कांगड़ा में 351, सोलन (Solan) में 311, शिमला में 198, हमीरपुर में 149, ऊना में 126, सिरमौर में 111, मंडी (Mandi) में 91, चंबा में 78, बिलासपुर में 75, कुल्लू में 28, लाहुल स्पीति में 6 व किन्नौर में दो ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 43 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) में 16, हमीरपुर में 6, सोलन में पांच, शिमला व ऊना में चार-चार, मंडी व सिरमौर में तीन-तीन, किन्नौर व चंबा में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 65, 85, 52, 58, 73, 60, 53,35, 85, 46, 85 वर्षीय व्यक्ति, 42, 43, 54, 75 व 58 वर्षीय महिला की जान गई है। सोलन में 58, 86, 75, 90, 74 साल के व्यक्ति, शिमला में 39, 43, 76 वर्षीय व्यक्ति व 50 साल की महिला, हमीरपुर में 58, 51 साल की महिला, 61, 80, 39 व 70 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है। किन्नौर में 73 वर्षीय व्यक्ति, मंडी में 78, 65 साल के व्यक्ति व 73 वर्षीय महिला, ऊना (Una) में 47 साल के व्यक्ति, 55,70 व 46 वर्षीय महिला, सिरमौर में 78 वर्षीय महिला, 59, 92 वर्षीय व्यक्ति और चंबा में 60 साल के व्यक्ति की जान गई है।
ये भी पढ़ें: कोरोना बंदिशों के बीच Jai Ram को बुलानी पड़ी Cabinet बैठक-ये रहा बड़ा कारण
आज 7,980 सैंपल आए जांच को, 4,842 नेगेटिव, 1,634 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,980 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,842 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। वहीं, 1,504 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 1634 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। अभी पेंडिंग 6,885 सैंपल की रिपोर्ट का भी इंतजार है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 15 लाख 39 हजार 545 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 24 हजार 035 नेगेटिव रहे हैं। वहीं एक लाख 07 हजार 121 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 8,389 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group