-
Advertisement
Big Breaking: शिक्षा बोर्ड ने जमा दो अनुपूरक परीक्षा का Result किया आउट
धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने जमा दो की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 61.99 फीसदी रहा है। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि सितंबर 2020 में संचालित की गई जमा दो कक्षा की अनुपूरक परीक्षा (Supplementary Examination) का परिणाम घोषित किया जाता है। परीक्षा में कुल 10,489 छात्र बैठे और 6493 उत्तीर्ण हुए हैं। 3439 की कंपार्टमेंट आई है।
यह भी पढ़ें: #Jobs: जापानी कंपनी भरेगी ITI होल्डर्ज युवतियों के 200 पद, शाहपुर में होंगे Campus Interview
संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242139 (मंडी लाहुल स्पीति), 242140 (कांगड़ा), 242141 (शिमला किन्नौर, हमीरपुर), 242142 (चंबा बिलासपुर व कुल्लू), 242150 (ऊना, सोलन व सिरमौर) पर सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रणाली द्वारा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 व पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम फीस फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

