-
Advertisement
12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा रिजल्ट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम (Result) शनिवार को घोषित करने जा रहा है। शिक्षा बोर्ड ने लगभग इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं परीक्षा परिणाम तैयार के लिए अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। बोर्ड की सचिव मधु चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला (Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala) शनिवार को 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस बार परीक्षा परिणाम टर्म -1 व टर्म-2 की परीक्षाओं में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार किया गया है। 12 वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षा 22 मार्च से 13 अप्रैल को आयोजित की थी।
यह भी पढ़ें:जेओए- 817 के रिजल्ट का रास्ता हुआ साफ, अब जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी के अनुसार शनिवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जाहिर है बोर्ड की ओर से कुछ दिनों पूर्व कहा गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे के बाद ही इन परीक्षा परिणामों को घोषित करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं (10th and 12th Class) के छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 12 कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

