-
Advertisement
गलतियां: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट तीसरी बार बदलेगा HPBOSE
रविंद्र चौधरी/धर्मशाला। स्टूडेंट्स की आपत्तियों (Objection From Students) के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 10वीं और ु12वीं परीक्षा की डेट शीट दोबारा बनाएगा। असल में स्टूडेंट्स के फीडबैक के बाद शिक्षक संघ (Teachers Association) ने अपनी बात बोर्ड के सामने रखी थी। इसी के आधार पर डेटशीट (Date Sheet) को बदलने का फैसला किया गया है।
इससे पहले जारी डेटशीट में बोर्ड ने दो प्रश्नपत्रों के बीच एक-दो दिन का गैप रखा था। शिक्षकों ने गैप (Gap) को बढ़ाकर 2 से 3 दिन करने की मांग की है। हिमाचल राजकीय प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष सचिन जसवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जाएगा।।
दो बार जारी हो चुकी है डेटशीट
HPBOSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल (Schedule) 11 जनवरी को जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होनी थीं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस शेड्यूल पर अभिभावकों, शिक्षाविदों और शिक्षकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। इसके लिए बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक का समय दिया गया था। इस दौरान बोर्ड प्रबंधन के पास कुछ सुझाव और आपत्तियां आई थीं, जिन पर अमल करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने 24 जनवरी को अंतिम डेटशीट जारी की। संशोधित डेटशीट में दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू हो रही थीं। बोर्ड की ओर से जारी इस अंतिम डेटशीट के बाद कई शिक्षक संघों ने आपत्ति जताते हुए डेटशीट में बदलाव की मांग उठाई थी।
समय बदलने की मांग
सचिन जसवाल के अनुसार, बोर्ड की ओर से नौंवी और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के समय को बदलने (Time Change) की भी मांग की गई है। इस मांग के अनुसार नौंवी और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं दोपहर एक बजे से 4: 15 बजे तक आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

