-
Advertisement
HPSSC ने बदला छंटनी परीक्षाओं का Schedule, जानने के लिए यहां करें क्लिक
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 9 से 16 अगस्त के बीच निर्धारित की गईं चार श्रेणियों की छंटनी परीक्षा के शेड्यूल (Schedule) में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा (TGT Arts Exam) 16 अगस्त की बजाय अब 9 अगस्त को सुबह कालीन सत्र में निर्धारित हुई है। इसके अलावा स्टाफ नर्स की छंटनी परीक्षा भी 9 अगस्त को संध्या कालीन सत्र में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal Job: ग्राम पंचायत Veterinary Assistant के पद भरने की काउंसलिंग 10 अगस्त को
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा 9 अगस्त की बजाय 16 अगस्त को आयोजित होगी। इसी तरह टीजीटी मेडिकल (TGT Medical) की परीक्षा भी 16 अगस्त को संध्याकालीन सत्र में आयोजित की जाएगी। बता दें कि आयोग ने वैश्विक महामारी के चलते छंटनी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। जिसके बाद आयोग ने एक साथ 36 श्रेणियों की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया थाए लेकिन कुछ परीक्षार्थियों ने कुछ परीक्षाएं एक ही दिन में होने पर आपति जताई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए आयोग ने चार श्रेणियों की छंटनी परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

