-
Advertisement
कांगड़ा-भुंतर Airport पर उड़ानें सोमवार से, शिमला को जून तक करना होगा इंतजार
Last Updated on May 23, 2020 by saroj patrwal
कांगड़ा। कोविड-19 (Covid-19) के चल रहे संकट के बीच दो माह के अंतराल के बाद सोमवार से कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra Airport) पर फ्लाइटों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 25 मई से दिल्ली व चंडीगढ़ की फ्लाइट का संचालन होगा। कांगड़ा से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट, जबकि भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर विमान की उड़ान का शेड्यूल (Schedule) एयरलाइन्स ने जारी कर दिया है। शिमला एयरपोर्ट से जून के पहले हफ्ते फ्लाइट शुरू होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ उड़ानों को मंजूरी दी है, एयरपोर्ट कर्मी सामाजिक दूरी के साथ टच फ्री सेवाएं देंगे।
धर्मशाला-चंडीगढ़-धर्मशाला फ्लाइट का शेड्यूल
कांगड़ा एयरपोर्ट से एयर इंडिया का जहाज दोपहर के वक्त उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का जहाज दोपहर को 1: 25 पर उड़ान भरेगा और 2: 25 पर चंडीगढ़ लैंड करेगा। वहीं चंडीगढ़ से 3: 05 बजे उड़ान होगी और 4: 05 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
दिल्ली-धर्मशाला-दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल
25 मई को दोपहर बाद 12:20 बजे स्पाइस जेट की पहली उड़ान कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड होगी जो दिल्ली से सुबह 11 बजे कांगड़ा के लिए उड़ान भरेगी और 12:20 बजे लैंड करेगी। दोपहर 12:40 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यह उड़ान भरेगी और 2:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली से 11 बजे एयर इंडिया की उड़ान होगीए जो 12:45 पर कांगड़ा पहुंचेगी। इसके बाद कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 16:45 बजे उड़ान भरेगी और 18:30 बजे लैंड करेगी।
दिल्ली-भुंतर-दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 8:30 बजे भुंतर पहुंचेगा। भुंतर से 9:10 बजे उड़ान भरने के बाद 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान में 20 लोग जाएंगे और 35 आएंगे। भुंतर में उड़ानों के लिए बुकिंग रविवार से शुरू होगी । भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश के मुताबिक उड़ानों का शेड्यूल पहुंच गया है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक उड़ानों के लिए तैयारियां शुरू हैं।