-
Advertisement
वेटरनरी अफसरों के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 27 तक कर सकते हैं आवेदन
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पशुपालन विभाग में वेटरनरी अफसरों के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग ने आवेदन मांगे हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आयोग का पोर्टल आवेदन के लिए बंद हो जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, कुल 56 पदों में से 19 पद अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे। 5 पद सामान्य वर्ग के इकनॉमिक वीकर सेक्शन लिए हैं।
ये भरें जाएंगे पद
07 पद सामान्य श्रेणी के एक्स सर्विसमैन (EX- Serviceman) कोटे से भरे जाएंगे। एक पद सामान्य श्रेणी से वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर कोटे से भरा जाएगा। 6 पद अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से भरे जाएंगे। एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के एक्स सर्विसमैन कोटे से भरा जाएगा। 6 पद अनुसूचित जाति वर्ग से भरे जाएंगे। 4 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग से भरे जाएंगे। 6 पद सामान्य श्रेणी से एक्ससर्विस के आश्रितों के बैकलॉग से भरे जाएंगे। अनुसूचित जाति वर्ग से एक्ससर्विस के आश्रितों के बैकलॉग से एक पद भरा जाएगा।
यह भी पढ़े:सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों के लिए सुंडला व तीसा में होंगे इंटरव्यू