-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह लिखित परीक्षा की स्थगित-जाने कारण
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर/क्वार्टर मास्टर हवलदार (Havirdar Instructor/Quarter Master Havildar) पोस्ट कोड 873 की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा की नई तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हवलदार इंस्ट्रक्टर और क्वार्टर मास्टर हवलदार पोस्ट कोड 873 के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जानी थी। पर किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। परीक्षा की आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। इसकी सूचना जल्द अभ्यर्थियों को दी जाएगी।\
यह भी पढ़ें: #HPSSC : 3 पोस्ट कोड के इन अभ्यर्थियों ने जमा नहीं करवाए सर्टिफिकेट तो उम्मीदवारी रद्द

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

