-
Advertisement
मंडी से धर्मपुर जा रही एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई
मंडी। पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी बारिश का दौर लगातार जारी है और ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। गुरुवार को दुर्गापुर रिवालसर रोड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस घटना में चालक सहित 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में सभी घायल रिवालसर अस्पताल में उपचाराधीन है।
एचआरटीसी की यह बस धर्मपुर डिपो की है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंडी से धर्मपुर जा रही थी। दुर्गापुर के पास थौना रोड पर जंगला मोड के पास बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकरा गई। इस घटना में बस चालक सहित 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रिवालसर अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएसपी प्रोविजन मंडी विवेक चाहल ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

