-
Advertisement
HRTC Driver | Attacked | Mandi Bus Stand |
मंडी बस स्टैंड पर देर रात एचआरटीसी बस के ड्राइव और कंडक्टर पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इससे दोनों कर्मचारियों को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात करीब एक बजे जब परमाणु डिपो की एचआरटीसी बस दिल्ली से सवारियां लेकर मनाली की ओर जा रही थी और चाय-पान के लिए मंडी बस स्टैंड पर रुकी। इसी दौरान दो युवक बस में चढ़ गए और यात्रियों से आधार कार्ड मांगने लगे।जब ड्राइवर-कंडक्टर ने युवकों को समझाने और रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
