-
Advertisement
हिमाचल: लाहुल में होगी राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता, प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज
काजा। हिमाचल के लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में बच्चों के लिए आईस हॉकी का प्रशिक्षण शिविर (Ice Hockey Training Camp) शुरू हो गया है। यह शिविर 24 दिसंबर तक चलेगा। इस बार शिविर में 395 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। शिविर को तीन श्रेणियों के बांटा गया है। इनमें बिगनर, बेसिक और एडवांस श्रेणी है। शिविर में अलग अलग समूह में बच्चों को रखा गया है और आइस हॉकी की बारिकियों को राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल सीखा रहे है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल क्रिकेट टीम ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ लूट रही वाहवाही
इस शिविर के सपंन्न होते ही राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी डिवलेपमेंट कैंप (National Women Ice Hockey Development Camp) 25 दिंसबर से शुरू होने जा रहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप 2022 16 जनवरी को होना प्रस्तावित है। सकालजंग दोरजे इंजार्च युवा एंव खेल सेवाएं विभाग काजा ने बताया कि पहली बार स्पीति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। स्पीति के बच्चों का भारी तादाद में पंजीकरण करवाना इस बात का संकेत दे रहा है कि स्पीति में आईस हॉकी के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ रही है। भविष्य में यहां से कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
25 से शुरू होगा नेशनल डिवेलपमेंट कैंप
25 दिंसबर से शुरू होने वाले नेशनल डिवेलपमेंट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी (Player) हिस्सा लेंगे। संभावित 16 जनवरी, 2022 से 20 जनवरी, 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई हिमाचल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…