हिमाचल के लाहुल में पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता

काजा में 25 दिंसबर से होगा शुरू होगा नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप

हिमाचल के लाहुल में पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता

- Advertisement -

केलांग। हिमाचल के लाहुल स्पीति जिला के काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता (National women ice hockey competition) का आयोजन होगा। 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप (National Development Camp) काजा में आयोजित हो रहा है। आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में पत्र एडीएम मोहन दत शर्मा को प्राप्त हो गया है। आईस हॉकी एसोसिएशन आफ लाहुल स्पिति (Lahaul spiti) और स्थानीय प्रशासन ने उक्त आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी होंगे।


यह भी पढ़ें:एशेज सीरीज में एलेक्स कैरी करेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए विकेटकीपिंग

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि स्पिति के लिए यह काफी बड़ा आयोजन है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पिति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहां पर आयोजित होगा। गत वर्ष हमारी महिला आईस हाकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल हासिल किया था। इस आयोजन से जहां स्पिति के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूकता फैलेगी। बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मंच भी उन्हें यहीं पर मिलने का अवसर प्राप्त होगा। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का प्रावधान यहां पर किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों (Players) को हर सुविधा देने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इस आयोजन से पर्यटन और रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।

रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू

समुद्र तल से 3720 मीटर की उंचाई पर काजा में बने आईस रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू हो गया। बर्फबारी शुरू होते है रिंक में पानी जमने की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में रिंक तैयार करने से संबधित सारी तैयारियां पूरी हो जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | current news of himachal pradesh | himachal news online | राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता | हिमाचल | National women ice hockey competition | लाहुल | HP sports | lahaul spiti | latest himachal news in hindi | Himachal News | Himachal headlines in Hindi | latest news | today himachal news | Himachal Breaking News | himachal news live
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है