-
Advertisement
इन गर्मियों में लॉन्ग वैकेशंस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बेस्ट ट्रैवल टिप्स को करें फॉलो
रोजाना घर और ऑफिस को मैनेज करते करते इंसान इतना थक जाता है कि माइंड फ्रेश करने के तमाम तरीके ढूंढता है। सैर सपाटा अपने माइंड को फ्रेश करने का सबसे बेहतर जरिया है, इसीलिए वर्किंग लोगों को जब कभी भी लॉन्ग वैकेशंस (Long Vacations) मिलती हैं, वो घूमने का प्लान बनाते हैं। इससे उनका घूमना भी हो जाता है और उन्हें इसके लिए खासतौर पर कोई छुट्टी भी नहीं लेनी पड़ती। अगर आप भी किसी वैकेशन (Vacation) पर घूमने की प्लानिंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां जानिए कुछ ऐसे टिप्स (Travel Tips) जो इस मामले में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रात में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं भारत की ये जगह, जरूर करें विजिट
बजट के हिसाब से डेस्टिनेशन निर्धारित करें
सबसे पहले तो अपना बजट देखें और इसके बाद अपने डेस्टिनेशन को निर्धारित करें। भारत में ऐसी बहुत सारी जगह हैं, जिन्हें आप कम बजट के हिसाब से भी घूम सकते हैं। आपको पहाड़ पसंद है या समुद्र, अपनी चॉइस के हिसाब से जगह को चुनें। इसके अलावा मौसम के हिसाब से डेस्टिनेशन चुनें, ताकि आप वहां जाकर पूरा मजा ले सकें।
पहले से कराएं टिकट
प्लानिंग पहले से करने का एक फायदा ये भी है कि आप अपने ट्रेन या फ्लाइट के टिकट को पहले से बुक करवा सकते हैं। पहले से टिकट बुक करवाने से आपको कन्फर्म सीट भी मिल जाती है और आपके पैसों की भी बचत होती है। आखिरी समय पर टिकट बुकिंग आपको महंगी पड़ेगी। फ्लाइट बुकिंग के लिए ट्रैवल बुकिंग साइट्स को पहले से विजिट कर लें, इस पर आपको डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत के इन राज्यों को नजरअंदाज करते हैं पर्यटक, जानें क्या है कारण
अकोमोडेशन
अकोमोडेशन सही और सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप पहले से ऑनलाइन होटलों की जानकारी ले लें। वहां के रिव्यूज पढ़ लें। अकोमोडेशन आरामदायक होने के साथ घूमने की जगहों से बहुत दूर नहीं होना चाहिए।
आइटनरी करें तैयार
किसी भी जगह पर आप सीमित समय के लिए ही जाते हैं, ऐसे में वहां सब कुछ घूम पाना मुमकिन नहीं होता, इसलिए उस इलाके के बारे में पहले से रिसर्च कर लें और जो जगह आप जरूर देखना चाहते हैं, उन्हें प्राथमिकता पर रखते हुए एक लिस्ट तैयार कर लें। आपके मिलने वाले लोग अगर वहां घूम चुके हैं तो उनसे वहां की जगह, होटल, रेस्त्रां आदि की जानकारी ले लें। इससे आपको काफी सहूलियत मिलेगी।
घूमने का साधन
किसी भी स्थान पर घूमने के लिए क्या साधन है, टैक्सी, बस या ट्रेन, इसके बारे में भी पहले से पता कर लें. ट्रैवल ब्लॉग, टूरिस्ट वेबसाइट, या कोई परिचित जो पहले उस स्थान पर घूम चुके हों, उनसे आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी। इससे आपको बजट का अंदाजा भी पहले से लग जाएगा और ज्यादा परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी।
