-
Advertisement
अमरनाथ यात्रा के लिए करवाना है रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Last Updated on April 3, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होगी और यह 22 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए देश भर के 446 बैंक शाखाओं में एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती हैं। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से ये यात्रा रद्द करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार हालात पहले से बेहतर हैं इसलिए यात्रा करवाई जा रही है। अगर आपने अभी तक भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो देर मत कीजिए और इसे करवा लीजिए। रजिस्ट्रेशन (Regstration) कैसे करवाना है इसकी प्रक्रिया हम आपको समझाते हैं –
यह भी पढ़ें: Superstar Rajinikanth को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई
सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की साइट www.shriamarnathjishrine.com पर जाना होगा। यहां पर हर राज्यवार सूची दी गई है।
जो लोग यात्रा में शामिल होना चाहते हैं सबसे पहले उनको डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को लाना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र 15 मार्च, 2021 के बाद जारी होने चाहिए और यह केवल पंजीकृत बैंक की शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे।
बोर्ड की साइट पर शिविरों तक पहुंचने की जानकारी के अलावा पंजीयन शुल्क, पालकी और टट्टू आदि के शुल्क के बारे में भी जानकारी दी गई है। श्रद्धालू को पंजाब नेशनल बैंक के 316 ब्रांच, जम्मू कश्मीर बैंक के 90 ब्रांच और यस बैंक की 40 ब्रांचों में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
जिनकी उम्र 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक है उन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन महिलाओं का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा जो 6 हफ्ते की गर्भवती हैं।
जिन लोगों के पास परमिट है और वो एक दी गई तारीख और रूट के लिए मान्य है तो उन्हें पहले से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
जो लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं उनको पहले से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। उनका टिकट ही पर्याप्त होगा।