-
Advertisement
हिमाचल के इन 6 जिलों में 21 तक बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
शिमला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट (IMD Shimla Issued Yellow Alert) जारी किया है। बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी और चंबा में 21 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कुछ जगह भारी बारिश (Heavy Rain) के भी आसार बन रहे हैं।बारिश ने जहां कई स्थानों पर पारे की उछाल को नियंत्रित किया है, वहीं लोगों को उमस से राहत दी है। कांगड़ा के धर्मशाला (Dharamshala) में रविवार को तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग शिमला ने राज्य के 6 जिलों में 21 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहने के अनुमान जताए हैं।
सिरमौर पर बाढ़ का अलर्ट
बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, मंडी और चंबा में बारिश के साथ ही सिरमौर जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के खासकर मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। दिन के समय पड़ रही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़े:लौटा मॉनसून: हिमाचल में 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में भारी बरसात की संभावना
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

