-
Advertisement
हिमाचल में होली की धूम, राज्यपाल , सीएम सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष ने मनाया रंगों का त्योहार
Himachal Holi: हिमाचल प्रदेश में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिमला सहित प्रदेश के शहरों , कस्बो व गांवों में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे पर रंग डाल डीजे की धुनों पर नाचते-गाते होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोकभवन शिमला में ‘होली मिलन’ कार्यक्रम रखा है, जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रियों के साथ शामिल हुए, सीएम ने राज्यपाल को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया।

सीएम सुक्खू ने सरकारी आवास पर मंत्रियों , अधिकारियों और लोगों के संग होली मनाई। सीएम प्रदेश के लोगों को होली की बधाई देते हुए खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकारी आवास पर बीजेपी नेताओं के साथ होली मनाई और नाटी भी डाला। उन्होंने बोली के अवसर पर प्रदेशवासियों से बधाई दी। इसके बाद जयराम ठाकुर, डॉ साधना ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलवीर वर्मा, जनक राज, लोकेंद्र कुमार ने लोक भवन पहुंच राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की शुभकामनाएँ दी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
