-
Advertisement
इस देश में पत्नी का बर्थडे याद रखना है जरूरी, भूलने पर जाना पड़ता है जेल
Last Updated on January 3, 2022 by saroj patrwal
दुनिया में हर देश के अपने नियम व कानून हैं। कुछ देशों के कानून बहुत ही अलग होते हैं। दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां हर आदमी को अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखना अनिवार्य है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो उसे जेल (Jail) की हवा खानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें-भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन, जो बने है दो देशों और दो राज्यों से
बता दें कि प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के पॉलिनेशियन (Polynesian) क्षेत्र में एक छोटा सा देश है, जिसका नाम समोआ (Samoa) है। ये एक आइलैंड देश है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा ये देश अपने अजीबोगरीब कानून के लिए भी चर्चा में रहता है। इस देश के कानून को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो चुकी है। दरअसल, सामोआ में ये कानून है कि अगर कोई पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो इसे जुर्म माना जाता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति की पत्नी चाहे तो पति के खिलाफ शिकायत भी कर सकती है, जिसके बाद पति को जेल जाना पड़ सकता है। इस कानून को लेकर कई सवाल भी खड़े होते आए हैं।
गौरतलब है कि समोआ ऑब्जर्वर (Samoa Observer) नाम की एक वेबसाइट ने इस कथित कानून को लेकर सच बताया था। फरवरी 2020 में पब्लिश हुई वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को सशक्त करने वाले एक कानून को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ सालों में देश में घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। एक महिला ने कथित तौर पर दूसरी औरत के साथ अपने पति की चैट पढ़कर खुद को आग लगा ली थी, इसलिए यहां पर महिलाओं के लिए कई कानून हैं। जिनमें से एक कानून पति द्वारा पत्नी को नजरअंदाज करने को लेकर है।