-
Advertisement
हॉकी में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया, निशानेबाजी, और मुक्केबाजी की चुनौती आज
Last Updated on July 27, 2021 by Sintu Kumar
खेलों के महाकुंभ ओलंपिक (Olympic Games) का पांचवे दिन यानी आज भारतीय खिलाड़ेयों (Indian players) को कई मेडल इवेंट में उतरना है। आज निशानेबाजी, हॉकी, टेबल टेनिस और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, हॉकी (Hockey)में भारतीय टीम ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से उबरते हुए शानदार खेल दिखाकर स्पेन (Spain) के खिलाफ जीत हासिल कर ली है।
यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2021 : भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी में बहतरीन प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 3-2 से पछाड़ा
पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराकर आगाज करने वाली टीम इंडिया की यह टोक्यो (Tokyo)में दूसरी जीत है। टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए स्पेन पर आक्रमण बनाए रखा और फायदा पहले क्वार्टर में गोल से तौर पर मिला। सिमरनजीत ने भारतीय टीम के लिए मुकाबले में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के अंत में रुपिंदर ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त को 2.0 कर दिया।