-
Advertisement
Naushera Sector में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने तीन किए ढेर
श्रीनगर। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) अभी भी भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में ही लगा है। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर (Naushera Sector) में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर सोमवार को कुछ आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन इन कोशिशों को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम किया और तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार लाइन ऑफ कंट्रोल पर नौशेरा सेक्टर के पास सुबह-सुबह आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिन्हें भारतीय सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। अभी भी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरी तरह से छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
पुलवामा जिले में बड़ा आतंकी हमला करने की भी थी साजिश
गौर हो कि बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) की मदद से लगातार आतंकी भारत में घुसने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार उनकी ये कोशिश नाकाम हो जाती है और भारतीय सुरक्षाबल उन्हें मुंह तोड़ जवाब देती है। हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की ओर से घाटी में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। बीते दिनों पुलवामा जिले में IED से भरी हुई एक सेंट्रो कार बरामद की गई। इस कार में करीब 40 किलो। IED था, जिसे इंटेलिजेंस के बाद जब्त किया गया। वक्त रहते हुए सुरक्षाबलों ने IED को डिफ्यूज़ किया और एक बड़ा आतंकी हमला होने से बच गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बाद में जानकारी दी थी कि हिज्बुल की ओर से इस आतंकी हमले को प्लान किया जा रहा था। ये हमला पूरी तरह से पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जैसा ही था।
