-
Advertisement

भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाकर बनाया World Record, लोग बोले- सुपर टैलेंटेड
नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की (indian Girl) का वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में लड़की ने 140 भाषाओं (140 Languages) में गाना गाया है, और World Record बना लिया हैं। लड़की की वीडियो देखकर लोग उसकी कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये भारतीय लड़की केरल की रहने वाली है और इसका नाम सुचेता सतीश है। सुचेता ने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, 2023 को किया गया था, लेकिन इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुचेता कितने आराम से अलग-अलग भाषाओं में गाना गाकर प्रफॉर्म कर रहीं है। ये वीडियो ऑल इंडिया रेडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन दिया है- ‘केरल की रहने वाली सुचेता सतीश ने एक ही कॉन्सर्ट के दौरान सबसे अधिक भाषाओं में गाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर संगीत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है’।
‘सुचेता काफी टैलेंटेड है’
#GuinnessBookofWorldRecords ने इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर उनकी इस उपलब्धि की पुष्टि की। उन्होंने यह उपलब्धि यूएई के दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है’। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग बेहतरीन कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा- ऐसा टैलेंट केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है। कई यूजर्स वीडियो को देखकर हैरानी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुचेता काफी टैलेंटेड है।