-
Advertisement
IndianNationalCongress /3YearsOfTransformation / व्यवस्था_परिवर्तन_दूरदर्शी_विजन
हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर आज मंडी में ‘जन संकल्प सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है। पड्डल मैदान में इसके लिए काफी भीड़ जुट चुकी है। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत ज्यादातर कैबिनेट मंत्री मंडी पहुंच चुके हैं। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकारी उपलब्धियों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि इसे 2027 विधानसभा चुनावों की शुरुआती तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सरकार इस मंच से तीन वर्षों की उपलब्धियां जनता के सामने रखने के साथ-साथ आने वाले दो वर्षों का विजन भी साझा करेगी। इस दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को भी राहत राशि दी जाएगी।
